जीवन जो मिला मुझ‌को,कुछ करके दिखाना है।अब खाली हाथ नहीं, प्रभु के घर जाना है।जो छोड़ गये मुझको,उन्हें वापस लाना है।जीवन में कुछ ऐसा,अब करके दिखाना है।धर्माधिकारियों को,कबिरा को सुनाना है।ना बांटे आपस में,उस धर्म को लाना है खुशियों से भरा जीवन अब सबको दिलाना है।मंजिल क्या है उनकी,ये उनको बताना है। कह रहे अपन तुमसे ना समय गंवाना है। रोकर के आए थे, हँस कर के जाना है। जो नहीं मिला अब तक,उसको अब पाना है।जीवन में कुछ ऐसा, अब करके दिखाना है।