कुछ दिन मुश्किल होते हैं, जीवन में हर इंसान के। मुश्किल से वह भी न बचे जो राम कृष्ण भगवान थे। चंदा, सूरज भी मुश्किल में ,पड़ते हैं आकाश में,
मुश्किल समय पड़ा सीता का,जिनके पति श्री राम थे।
मुश्किल से मत घबराना तुम,धैर्य सदा तेरे साथ है, मुश्किल समय हमें दिखलाता,कौन हमारे साथ है।
कुछ दिन मुश्किल होते हैं जीवन में हर इंसान के

