कौन अपना है यहां जग में बताओ मुझको,
सुने जो मुझको अपने दिल से बताओ मुझको।
जो पीठ पीछे बैठ हंसते कहो तुम उनको,
सुनाएं कैसे हाल अपना बताओ मुझको।
वो जिनको सुनने का वक्त नहीं है उनको।
वो कैसे समझेंगे गम मेरा बताओ मुझको।
मैं एक ढलता हुआ दिन सा हुआ हूं अब तो,
क्यों ना मुंह मोड़े ये दुनिया ये बताओ मुझको।
