मानू कैसे उसको,जो कहा नहीं तुमने,
कोई ऐसी बात नहीं,ना मानी हो मैंने
दिल में है तुम्हारे क्या,मैं पता करूं कैसे
समझाने की कोशिश,ना करी कभी तुमने
बेवजह रूठ कर अब,ना मुझे सताओ तुम
साधारण मानव हूं,समझा क्या है तुमने
मैं तेरा हूं तुमको,अपना माना मैंने,
क्यों मुझे सताने की,आदत डाली तुमने
तुम दिल में बसी मेरे,तो तुम्हे मनाता हूं
वरना कितनों को ही,ठोकर मारी मैने
इतना न सताना तुम,जो जाऊं टूट कभी,
सोचोगी हर पल तुम,क्यों ऐसा किया मैंने
बाबू,सोना सुनना,होगा पसंद तुमको
सच्चे प्रेमी को भी,पहचाना नहीं तुमने