लाई वो आज मुझको,अदालत में खींचकर,
देखो जरा सी अनबन ने,क्या-क्या सितम किया।
वह चाहती थी मुझको,दिलो जान से मगर,
मेरी जरा सी बात ने,दिल उसका दुखा दिया।
समझाया मैंने उसको,न उठाओ यह कदम,
मानी न मेरी उसने,मुकदमा ये कर दिया।
वह चाहती है मुझसे,हो जाए वह अलग,
समझा न उसने बात को,सब कुछ भुला दिया।
अपने भी उसके आए हैं,भरने को हौसला,
बहका रहे हैं उसको,उसने सही किया।
समझेगी मेरी बात को,एक दिन वह "अपन"
उसने जरा सी अनबन पर,घर अपना जला दिया।
