अपनी सुध-बुध सब भूल गये,जिसकी इक झलक को पाने में,आ जाये अगर वह जीवन में,तो एक मोहब्बत काफी है।कालेज में मिले या रास्ते पर,चाहे मिले किसी की शादी में,दिल जिस पर तुमने वार दिया,वह एक मोहब्बत काफी है।उसे छोड़ दिया या चली गई,या मजबूरी में दूर हुई जिंदा रहने के लिए वही बस एक मोहब्बत काफी है। तुम ब्याह जिसे ले आए हो,उससे ही अब तुम प्रेम करो,जीवन में खुशियां पानी है तो वही मोहब्बत काफी है।गर एक मोहब्बत से ज्यादा,मिलती है किसी को जीवन में,गंधर्व है वो तुम मानव हो,तुम्हें एक मोहब्बत काफी है
