दिल तोड़ दिया उसने फिर भी,ना उससे कुछ मुझको कहना है।
ना समझ सका वो भी मुझको,ना उससे कुछ शिकवा करना है।
जो घड़ी-घड़ी अपने बदले,वो आज हमारा सपना है।
जीवन के सफर में अब मुझको,बस सुनना है,बस सुनना है।
वो बदल गया मौका पाकर,जो कल तक मेरा अपना था।
धारण कर लिया उसे मैने,अब वो ही मेरा गहना है।
वो बदल गया बेशक है मगर,मुझको उसके संग रहना है।
बेशक वो प्यार करे सबसे,पर उसको दिल में रखना है।
