धन दौलत का अहंकार,हर व्यक्ति को अक्सर आता है,
जिसको ना आए अहंकार,वह भरत के जैसा होता है।
थोड़ा पैसा आ जाने पर,लेकर के बुलेट वह आता है,
कुछ ज्यादा पैसा आ जाए,तो वह कार में आता है।
घर छोटा हो बड़ा या उसका,पत्थर घर में लगवाता है,
कर्जा ले लेकर भी वह,झूठी शान दिखाता है।
उसे जरूरत हो या ना हो,चीजें खरीदता जाता है।
वह है अमीर तुमसे ज्यादा,यह तुमको सदा जताता है।
