घाटों का जो घाट है,रामघाट है नाम।
होकर आया हूं वहां,जहां रहे सियाराम।
चरण चिन्ह हैं सीय के,वह है पहला धाम।
नाम जानकी कुंड है,सब करते उन्हें प्रणाम।
सिया राम बैठे जहां,वह शिला है दूजा धाम।
बैठा मैं भी था वहां,करके उसे प्रणाम।
माता अनुसूइया जहां,वहीं तीसरा धाम।
बहुत मनोरम दृश्य था,सब कहते जय श्री राम।
चौथा धाम जो है वहां,गुप्त गोदावरी नाम।
उद्गम स्थल है वहां,जहां गए श्री राम।
हनुमत धारा बह रही,हर पल आठों याम।
भक्त शिरोमणि हैं वहां,सब बोलो जय श्री राम।
