लगे भाई कभी दुश्मन,किसी संपत्ति को लेकर,
तो सोचो चाहते तुम क्या,महाभारत या रामायण।
बड़ा भाई अगर डांटे,किसी भी बात पर तुमको,
तो बनना चाहते कैसा,विभीषण या श्री लक्ष्मण।
बुराई भी पनपती है,न जाता क्रोध है मन से,
दुखी सीता जी थीं जिनके,पति थे स्वयं नारायण।
जो आया है वो जाएगा,करो ना गर्व तुम खुद पर,
बचा ना अपने ही घर में,न रावण ना ही अहिरावण।
करो पूजा किसी की भी,मगर यह ध्यान तुम रखना,
अलग होकर भी एक ही हैं,शिवजी और नारायण।