बहुत पछताता दिल उस पल,भरोसा जब टूटता है।
जो लगता था सदा अपना,वह सपना जब टूटता है।
बहुत ही नाज था जिस पर,यह दिल उस पर तड़पता है।
लगे वीरान तब दुनिया,वह अपना जब छूटता है।
रहे हों बालि या रावण,दशरथ या अवध वासी।
हुआ सबको था दुख उस पल,भरोसा जब टूटता है।