तुम ठहर से गये, बात क्या हो गई,
मेरी बातों से क्या, तुम खफा होगईं।
ये तुम्हारी हंसी आज क्यों खो गई।
कुछ बताओ मुझे, बात क्या हो गई।
बहते अश्रु से, चक्षु में क्यों धुल गए।
ना बुलाया मुझे, बात क्या हो गई।
किसने क्या कह दिया, क्या लड़ाई हुई।
मैं न समझा अभी, बात क्या हो गई।
तुम जो रूठी हो तुमको मना लेंगे हम,
बैठी चुपचाप हो, बात क्या होगई।
चाँद सी तेरी सूरत, न तुमसा कोई
है ग्रहण क्यों लगा, बात क्या होगई।
