क्यों कहते हो गलत यह तुम, अवध में राम आए हैं।
कहो मंदिर में जाकर के, कि हम दर्शनको आए हैं।
अवध में राम थे जन्में, अवध में बालपन बीता।
गलत फ़हमी न तुम पालो, अवध में राम आए हैं।
अवध में राम थे पहले, अवध में राम है अब भी,
जो कण-कण में समाये हैं, वो कैसे आज आए हैं। अयोध्या कल भी उनकी थी, अयोध्या अब भी उनकी है। प्रभू श्रीराम की जय हो, 'अपन'ये कहने आए हैं।
