चले जाएं अगर वन राम तो तुम सोच ना करना,
उजड़ जाए अयोध्या तोभी तुम अफसोस ना करना।
भले रोयें अवधवासी मगर तुम ध्यान में रखना,
जो कहदी बातथी तुमने तोउस पर ही टिके रहना।
भले लेआए द्रोपदी को दुशासन बीच में सबके
पुकारे सबको वह उस क्षण झुके हों शीशभी जिनके।
भले नीलाम होजाए जो इज्जत कुछ नातुम कहना
जो कह दी बातथी तुमने तोउस पर ही टिके रहना।
वचन की आड़ में खुद कोन निर्बल सा बनाना है
ये सीखो कृष्ण से जाकर वचन कैसे निभाना है।
करे अन्याय गर कोई वचन फिर भूल जाना है
रुके जो धर्मका पहिया उसे आगे बढ़ाना है।

