मैं करूं किससे बयां,अपनी व्यथा,
यह मेरा बस आप से संवाद है।
तुम मिले थे जब मुझे पहली दफा,
सच बताना क्या तुम्हें वह याद है।
साथ रहने की जो कसमें खाई थीं,
क्या तुम्हें अब तक वो कसमें याद हैं।
तुमको जाते देखकर रोया था मैं,
मेरा रोना क्या तुम्हें अब याद है।
मैं मिलूं तुमसे कभी जो राह में,
पूछना ना हाल यह फरियाद है।