सतहत्तरवां साल मुबारक,मेरे देशवासियों को,
आजादी का ये पर्व मुबारक,जो मिला हमें 47 को।
सब समान है,सब स्वतंत्र हैं,भेदभाव ना धर्म का है,
छीनेगा अधिकार कोई तो,जाएंगे न्यायालय को।
एक हमारा राष्ट्र प्रमुख है,झंडा अपना तिरंगा है,
जब चाहे प्रतिनिधि बदले,ये ताकत केवल जनता को।
तुम स्वतंत्र हो,सब स्वतंत्र हैं,लेकिन एक दायरे में,
हनन करोगे यदि उसका,तो दंड मिलेगा फिर तुमको।
बहुत कीमती आजादी है,मुफ्त नहीं कुछ मिलता है,
जो बलिदान हुए इस पर,अब याद रखेगे हम उनको।