मुश्किल में सब लोग भुला कर छोड़ गए।
जो अपने थे वो हम से मुँह मोड़ गए।।
मुझसे मिलने मेरे महबूब न आए।
वादा वस्ल का करके खुद ही तोड़ गए।।
खाई जिसने कसमें साथ निभाने की।
वो अब मुझको बीच सफ़र में छोड़ गए।।
उनकी ख़ातिर हम भी शायर बन ही गए।
वो ज़ालिम मेरे लफ़्ज़ों को मरोड़ गए।।
माली ही करता है गुलशन की रखवाली।
कौन है जो खुशबू की बोतल फोड़ गए।।
~Anzar Alam
