मुझे लगता है कि रहस्य इस दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज़ होती है। दुनिया में कोई भी ऐसा इंसान नहीं जो रहस्य की ओर आकर्षित न हुआ हो। रहस्यों के प्रति दुनिया के इस आकर्षण ने ही तो न जाने कितनी सभ्यताओं की खोज की है। तुम्हारे और मेरे रिश्ते को भी मैं ऐसा ही एक रहस्य बनाये रखना चाहती हूँ। क्या पता किसी दिन कोई सभ्यता प्रेमी हमारे इस रिश्ते के रहस्य को खोज निकाले और इस दुनिया को मिले प्रेम की एक नई सभ्यता।
©अनु उर्मिल 'अनुवाद'
(17/10/2020)

