अब समय आ गया है कि मानव
को निष्काषित कर दिया जाए
दुनिया के स्वघोषित ईश्वर
के सिंहासन से...
और
सौंप दिया जाये इस पृथ्वी का दारोमदार
उन मासूम पशु-पक्षियों व मूक दरख़्तों
को जिनके कारण इस संसार में
अब भी जीवंत है निःस्वार्थ प्रेम
एवं विश्वास..!!
©अनु उर्मिल 'अनुवाद'

