कितने किस्से हैं इस जिंदगी के, कभी दुख़ , कभी खुश़ी के लम्हे इस ज़िदगी के, खुद़ के आंसुओं को छुपाना है, और अपनो के लिए यूं ही मुस्कुराना है। अपना दिल समझे ना समझे, पर दुसरो को समझाना है, अपने राज़ तो राज़ ही रखने है, पर दुसरो को खोलना सिख़ाना है। हो जख्म् अपने कितने भी गहरे, दुसरो के घावो को तो भरना है, खुद़ भले कड़वी यादों में जी रहें हो, पर दुसरो को इसे भुलना सिखा़ना है। टूट कर बिख़रे हों खुद़ तो क्या, दूसरो को तो सम्भलना सिखा़ना है, खुद़ की हो खु़द से नफ़रत कितनी भी, दुसरो की नफ़रत मिटाना है। खु़द इश्क में हार चुके हो तो क्या, बाकी़ में मोहब्बत की लौ जलाना है, चाहे कुछ ना दिया हो लोगो ने, फिऱ भी बेवज़ह प्यार लुटाना है। यूँ तो हैं अपनी जिंदगी से परेशान, पर दुसरो को जीना सिखा़ना है, अपनी मंजिल का पता लगे ना लगे, दूसरो को उनकी मंजिल तक ले जाना है।