परिंदे भी कितने आज़ाद हैं, खोल के परों को उड़ान ढूंढते हैं, आसमाँ है सारा उनका फिर भी आसमाँ के पार जहाँ ढूंढते हैं,
एक हम हैं कि इंसानों के दिलों में जगह ढूंढते हैं, भूल कर अपने आप को किसी और में खुशी की वजह ढूंढते हैं,
यानी परिंदे कितने आज़ाद हैं और हम अपने आप को इंसानों की क़ैद में आज़ाद ढूंढते हैं !!
