तुम चाहत हो मेरी, तुम मुहब्बत हो मेरी
सामने हो मगर तुम इबादत हो मेरी 
मैं तन्हा तो तुम सहारा, मैं अंधेरा तो तुम उजाला
मेरी राग पर सुर तुम्हारे, मेरी आवाज़ पर ये गीत तुम्हारे
मेरे होठ पर मुस्कान तुम्हारी मेरी कलम पर ये कविता तुम्हारी
मेरी ज़िंदगी मे जब से आए पता नहीं कौन सा जादू लाए
मेरे शब्द मेरे शब्द छद में बदल जाते हैं और मेरे ख़्याल कविता बन जाती है
मेरी रात की नींद और दिन का चैन सब हो तुम
क्योंकि मेरे कविता लिखने की वजह हो तुम, सिर्फ़ वजह हो तुम