सुनो!!
चलो आज इक खत लिखते हैं
फिर वही 90s के दौर में चलते हैं
मोहब्बत की स्याही से प्यार के दो शब्द लिखते हैं
उन शब्दों में अपने जज्बातों को बयां करते हैं
Emojis से नहीं अल्फाजों से प्यार का इज़हार करते हैं
कबूतर न सही हम खुद डाकिया बन खत पहुंचाते हैं
वो मैंने प्यार किया का सीन चलो फिर दोहराते हैं
90s के तुम भी नहीं 90s की तो मैं भी नहीं
फिर भी ना चलो हम 90s के दौर में चलते हैं
चलो आज इक खत लिखते हैं
वो इन पन्नों पर अपने दिल के सारे राज लिखते हैं
जिसे पढ़के तुम थोड़ा मंद मंद मुस्कुराओ
और तुम्हारी आंखों में इक प्यारी सी चमक आ जाए
चलो ना आज प्यार का वो खत लिखते हैं
चलो ना हम 90s के दौर में चलते हैं!!
~अनुष्का चौधरी
