जब थी उम्र मेरी करीबन नौ दस
तब मेरे लिए क्रिकेट ही जीवन होता था बस ।
देखता रहता था जिसे बिना समय जाने
इस माही को 'लंबे बाल वाले' के नाम से सब पहचानें।
दुनिया कायल थी जिसकी बल्लेबाजी की, वो स्टंप के पीछे भी करता था कमाल
जीता देता था वो हर मैच ,चाहे स्कोर का जो भी हो हाल।
धोनी धोनी के नाम से स्टेडियम गूंज उठता जब ये बैट लिए आता था
हेलीकॉप्टर शॉट की दीवानी दुनिया, स्टेडियम के बाहर बॉल पहुँचाता था।
विकेट के पीछे से ना जाने कैसा खेल रचाता था
डीआरएस भी इसके सामने कई बार बेबस हो जाता था।
ऐसा कप्तान बना जिसपे करोड़ो लोगों की उम्मीद टिकी थी
प्लेटफॉर्म से लेकर क्रिकेट पिच तक इसने अपनी किस्मत खुद लिखी थी।
पर वो भी क्या दिन थे जब धोनी पर नीली जर्सी थी
कभी तो होना ही था रिटायर , यही उसकी मर्जी थी।
-अनुशील सोलंकी
#anusheelwrites

