तू तो चली गयी ,
पर तेरा वजूद मेरे पास है ।
सब सी नही ,
तूँ सब से ख़ास है ।
दुनिया झूठ ही सही ,
पर सच्चा मेरा अहसास है ।
पहले तुम को याद करते है ,
फिर ख़ुद से बात करते है ।
सूखी मिट्टी पर ,
कभी जब बरसती है दो बुँद ,
तो तेरी महक आती है ।
बरसों से बिछडी ,
नज़रें झुकाये ,
तू फिर चली आती है ।
पहले तुम को याद करते है ,
फिर ख़ुद से बात करते है ।
इंतज़ार नहीं करते ,
ना जाने कब होगी बरसात ।
उजाला हमको क्या देगा ,
हमको अच्छी लगने लगी है रात ।
हर एक मौसम ,
अब देने लगा है हम को सौग़ात ।
पहले तुम को याद करते है ,
फिर ख़ुद से बात करते है ।
