आज #विश्वकवितादिवस के अवसर पर मेरी एक छोटी सी रचना (कविता) पढ़ें।
अजीब सी खुशी....
~~~~~~~~~
अनुराग मिश्रा 'अनिल'
कितनी अजीब बात है ये, कि
कुछ पल पहले तक
दिमाग में कुछ नही था।
परंतु, प्रकृति के अथाह सागर में
उतरते हीं,
लेखनी से,
शब्द स्वयं हीं
निसृत होने लगते हैं।
इन्हीं शब्दों से मिलकर
एक कविता बन जाती है।
शायद इसी सोच से,
कि, मेरे हाथ कलम पर और चले
मैं पुनः प्रकृति की गोद में
समा जाना चाहता हूं।
नई कविता के होने की
इक अजीब सी खुशी लेकर।।
© अनुराग मिश्रा अनिल
