दुनिया में सुखी कौन है?

सबके सुख जड़ मौन हैं

दुनिया में सुखी कौन है?......


सुखी वह है जो,

संपत्ति विभूति से उकताया

सहस्त्र पीड़ा में मुस्काया

चित्त प्रभु संसर्ग रमाया

परहित केवल धर्म अपनाया...

पर,

इस पर अटल कौन है?

सो, दुनिया में सुखी कौन है?.....


दुख का कारण केवल माया-ममता है

वैराग्य कहां दुख रमता है?

सुख का वैराग्य भर सोन है

दुनिया में सुखी कौन है?

सबके ही सुख जड़ मौन है.......