बेटी
बेटे की ख्वाहिश में जुल्म बेटियों पे किया
इंसान ने इंसान को फिर शर्मिंदा किया।
बेटी जो मीलों दूर बिठा लाई पिता को कांधे पर
पढ़ाई के लिए उसने पैसों को ठुकरा दिया।
बेटी जो छुट्टी वाले दिन भी कमाने में लगी है
पैसों की तंगी से उसने सबको बचा लिया।
बेटी जो चूल्हे की आंच पर जाने में घबराती थी
ईद के दिन उसने सेवइयां भी बना दिया।
बेटी जो बहन भी है मां भी है पत्नी भी है किसी की
सारे सपने पीछे छोड़ घर को सज़ा दिया।
✍️~अनुराग
