वो अलग दौर था ये अलग दौर है

वो कोई और था ये कोई और है।


जो चुप्पी थी पड़ी लबों पर मिरी,

ख़ामोशी थी कभी अब शोर है।


ठहरी थी जिंदगी जिस मोड़ पर बरसों पहले,

वो‌ अलग मोड़ था ये अलग मोड़ है।


रूख़सत हुए थे जिस ठौर पर हमदम,

वो अलग ठौर था ये अलग ठौर है।


    ~ अनुराग अंकुर