बेरोजगारी कोई समस्या नहीं
एक स्थिति है
एक स्थिति
जिसमें पकने वाली चाय में
कुछ न कुछ कम रह जाता है
लेकिन चाय बन जाती है ।
एक स्थिति
जिसमें शादी का होना भी
सरकारों पर निर्भर है
कि वैकेंसी कब निकालेगी वो ।
एक स्थिति
जिसमें नया शर्ट खरीदना
कोई शॉपिंग की क्रिया नहीं
बल्कि पूरा एक मिशन होता है।
एक स्थिति
जिसमें "कुछ तो लोग कहेंगे
लोगों का काम है कहना"
वाले गाने में लोग अपने ही
माँ बाप हो सकते हैं।
एक स्थिति
जिसमें प्रेम की गारंटी
लेते रहना पड़ता है
देते रहना पड़ता है ।
- अनूप सिंह
Instagram:- @anoop_singh18
