ये कैसे सुलझे रिश्ते हैं बस हर ओर से युही उलझे हैं।
रहते हैं सब पास मगर क्यों दूर सभी अब लगते हैं।।
कहने को अपनों की भीड़ हर ओर यहाँ।
पर सब अब बेगाने से क्यों लगते हैं, ये कैसे सुलझे रिश्ते हैं।।....1
न सपनों की अब कोई मेरी दौड़ रही।
न जिंदगी में मक़सद कोई और रहा।।
रातों में बिना नींद हम करवटें बदलते हैं।
बस दिन अब युही बेवजह क्यू कटते हैं।।....2
न जाने ये कैसा दौर छाया आज यहाँ।
वक्त को अब मैने ठहरा हुआ पाया है।।
खुशी और गम में जैसे कोई अब फर्क नही।
गुजरे कल ने मुझे कोई पत्थर बनाया हैं।।....3
सोचा लिख दू अपने मन को कागज पर।
ख़याल अपने उँडेल दू इस कलम से।।
शायद इस दिल को कुछ राहत होगी।
जब शब्दों में जज्बात की बारिश होगी।।....4
खुद को आज बहुत अकेला पाया है।
आज ये दिल न जाने क्यू भर आया है।।
आॅंखे जाने क्यों ये अब नम रहती हैं।
क्यों मुस्कराहट में अब फीकापन छाया है।।....5
ये कैसे सुलझे रिश्ते हैं बस हर ओर से युही उलझे हैं।
रहते हैं सब पास मगर क्यों दूर सभी अब लगते हैं।।
कहने को अपनों की भीड़ हर ओर यहाँ।
पर सब अब बेगाने से क्यों लगते हैं, ये कैसे सुलझे रिश्ते हैं।।....1
---------- अनुज गुप्ता

