वोट भी हथियार है
चुनाव का ये आज मंच है, सबके दिल में यह एक उमंग है।
आज राजनीति के इस खेल में मोहरा प्रजा के संग है।।
जनता बनी आज सशक्त है, वोट उसका आज हथियार है।
समझ परख के देना वोट, यह देश के विकास का आधार है।।...1
नेता अगर समझदार और देश के लिये पूरी तरह वफादार है।
तो देश का भविष्य सुरक्षित और प्रगति की तेज रफ्तार है।।
नेता अगर गद्दार है और वह सिर्फ अपना खुद का वफादार है।
तो देश का भविष्य खतरे मे और दुर्गति की रफ्तार है।।...2
धर्म से न कोई अब बाट सके, जाति पर न अब कोई सवाल हो।
तरक्की देश की सबसे पहले रहे, शिक्षा की प्राथमिकता अब आधार हो।।
आलस और लालच से हट के अब स्वाबलमबी बनने का सवाल हो।
तेरे−मेरे की लड़ाई से उठ कर सब का साथ मिल के चलने का विचार हो।...3
वोटर यदि समझदार है, वह खुद के भविष्य के लिया वफादार है।
छोटे−छोटे लालच छोड़ के अच्छा भविष्य चुनने को यदि तैयार है।।
तो भ्रष्टाचार का अब अन्त है और सुख समृद्धि का संचार है।
“सुनो सभी की चुनो सही को” आज यह मंत्र सभी का आधार है।।...4
चुनाव का ये आज मंच है, सबके दिल में यह एक उमंग है।
आज राजनीति के इस खेल में मोहरा प्रजा के संग है।।
जनता बनी आज सशक्त है, वोट उसका आज हथियार है।
समझ परख के देना वोट, यह देश के विकास का आधार है।।...1
---------- अनुज गुप्ता
पता ः- बरेली (उत्तर प्रदेश)
ई-मेल ः- anujwithu@gmail.com


