वो स्त्री एक उलझी पहेली है
ना जाने वो कैसी है थोड़ी पहचानी और थोड़ी अजनबी जैसी है।
रखती है अरमान दिल में उड़ने के, पर खुद को खुद में पकड़े बैठी है।।
कभी लगती है बेझिजक मुझे, तो कभी झिझक में इंतहा कर लेती है।
कोशिश कितना भी करले कोई बस सब के लिये एक उलझी पहेली है।।...१
सब को अपना लेती है कभी, तो कभी सब से क्यों जुदा रहती है।
लगता है जैसे उसका दम घूट रहा है पर मुस्कराहट से भरी रहती है।।
पूछो उसका हाल तो मुस्कुरा के अच्छी हू बस यही कहती हैं।
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने में वो तो बस यु ही उलझी रहती है।।...२
कभी बच्चों की ख्वाइश तो कभी उनके भविष्य को खुद में ढूढ़ती है।
पति की इच्छा के आगे खुद की इच्छाओ को वो भूले अब रहती है।।
चाहत है किसी की चाहत बनने की पर समाज के दायरे में खुद को रोके रहती है।
जिंदगी अजीब सा पिंजरा है उसकी जहाँ खुद को कैद में झोके रहती है।।...३
कभी यकीन करती बंद आँखो से तो कभी शक की इंतहा कर जाती है।
उसकी निगाह में जो गहरा छाया है, छूने की ख्वाईश उसमे समाती है।।
खुद अपनी मंजिल से है वो अनजान, रास्तों पर खुद को हर बार पाती है।
सबकी मंजिल सबको दिलाती है पर तनहा वो हर बार यु रह जाती है।।...४
जिम्मेदारी का उससे याराना है इसे उसने यु सहेली अपनी माना है।
चाहत है अपनी कद्र पाने की पर ना मिलने पर ना कोई फ़साना है।।
दिन कट जाता है उसका घर की दिनचर्या को पूरा करने में बस।
उसके परिवार के लिए उसे योगदान अपना बस दोहराना है।।...५
कहानी दूसरों की पढ़ती है ख़्वाबो की दुनिया खुद की सजाती है।
जो वास्तविकता में ना मिले उसकी वो कल्पना जे़हन में बनाती है।।
कल्पना से भरी जिंदगी जीती है फिर खुशनुमा हाल खुद को पाती है।
बस इन्ही कल्पनाओ में उड़ते हुए हर दिन वो यु ही बिताती है।।...६
ना जाने वो कैसी है थोड़ी पहचानी और थोड़ी अजनबी जैसी है।
रखती है अरमान दिल में उड़ने के, पर खुद को खुद में पकड़े बैठी है।।
कभी लगती है बेझिजक मुझे, तो कभी झिझक में इंतहा कर लेती है।
कोशिश कितना भी करले कोई बस सब के लिये एक उलझी पहेली है।।...१
---अनुज गुप्ता

