शिक्षक
एक शिक्षक महत्व अपना दिखलाता हैं।
समाज को बेहतर बनाने का जिम्मा वो उठाता हैं।।
कोरे पन्नों और कलम में भी दम भर देता हैं।
शिक्षा की ताकत का ही दुनिया को बोलबाला हैं।।...१
कभी डाटता हैं हक़ से, कभी प्यार से समझाता हैं।
हर मुश्किल से कैसे लड़ना हैं वो ये सिखलाता हैं।।
वक्त के बदलते रुख से रुबरु हमें कराता हैं।
माता पिता से बड़ा फ़र्ज वो जीवन में निभाता हैं।।...२
भूले बिसरे आदर्शो को बार बार दोहराता हैं।
उनकी मिसाल देकर प्रेरक आयाम बनाता हैं।।
बच्चों का मन जो कोरा कागज था पहले।
मन पर ज्ञान की अमिट छाप छोड़ जाता हैं।।...३
जाति, धर्म और समाज से ऊपर उठता हैं।
समाज के हर एक वर्ग को एक साथ बिठाता हैं।।
प्रेम से रहना हैं जग में ये पाठ सभी को पढ़ाता हैं।
धन से पहले ज्ञान का मोल हैं सब को यह समझाता हैं।।...४
जिंदगी का उतार चढ़ाव हर पल गुरु की याद दिलाता हैं।
गुरु से मिला ज्ञान हर मुश्किल से पार लगाता हैं।।
माता पिता से पहले गुरु का स्थान सबसे ऊपर आता हैं।
दुनिया में सभी से वो आदर और सम्मान हमेशा पाता हैं।।...५
गुरु के ज्ञान से भरा हर कोई अपनी राह बनाता हैं।
नित नए मुकाम हासिल कर नई मंजिल पाता हैं।।
पर गुरु अपनी जगह खुद को ठहराता हैं।
फिर नित नई पीढ़ी को वो आगे राह दिखाता हैं।।...६
---अनुज गुप्ता
बरेली (उत्तर प्रदेश)
ई-मेल ः- anujwithu@gmail.com
मो0 न0 :- 8765009473


