पापा की परी थी जो जली थी


किसी से पहले सुना था की पापा की परी थी वो।

पर ये ना समझा की फिर आज क्यों जली थी वो।।

उसका खुबसुरत होना कसूर क्यो बन गया था ।

क्यों किसी का अहम् उसकी इज्ज्त से बड़ गया था।।...१

पापा ने सब कुछ समझाया आइना समाज का दिखलाया।

समझ के और सम्हाल के कदम रखना बतलाया।।

सपने थे कितने जब कॉलेज का वो पहला दिन आया।

अरमानो से भरा हुआ कदम कॉलेज में बढ़ाया।।...२

आने वाले खतरों से अनजान वो बहुत खुश थी।

उसको नहीं पता वो किसी की आँखों में सजी थी।।

मालूम जब हुआ उसने उसको सच्चाई से रूबरू करवाया।

उसके फैसले पर एतराज कर उसने भी धमकाया।।...३

पापा की परी का नामजुर उसे नागवार गुजरा था।

दिमाग को उसके सिर्फ अब बदले की भावना ने घेरा था।।

मेरी नहीं तो किसी की नहीं होगी ऐसा ही सोचा था।

भरे बाजार में जब तेजाब परी के चेहरे पे फेका था।।...४

ज़िन्दगी को देखने का नज़रिया अब कुछ यू बदला था।

खुद का चेहरा अब आईने में देखने से दिल डरता था।।

क्या मिला ऐसा कर परी का पापा से सवाल उठता था।

परी की आखों में आंसू थे पापा से जवाब नही मिलता था।।...५

किसी से पहले सुना था की पापा की परी थी वो।

पर ये ना समझा की फिर आज क्यों जली थी वो।।

उसका खुबसुरत होना कसूर क्यो बन गया था ।

क्यों किसी का अहम् उसकी इज्ज्त से बड़ गया था।।...१

---अनुज गुप्ता 

।