कुछ ऐसे है दिल में जज्बात, यही तुझ से रिश्ता है

 

तू मेरे लिये क्या है वो तू नही समझ सकता है।

तू मेरी सोच मे और यादों में हर पल यु बसता है।।

कह लू कुछ भी बे झिझक तुझ से अपने दिल की बात।

कुछ ऐसे है दिल में जज्बात, यही तुझ से रिश्ता है।।...1

 

जब तेरी जीत हो तो खुशी का वो लम्हा मेरा भी है।

जब तुझे दुख लगे तो मुझे भी वो महसूस होता है।।

तेरी मुस्कराहट हो सच्ची तो सुकून का आलम होता है।

कुछ ऐसे है दिल में जज्बात, यही तुझ से रिश्ता है।।...2

 

लोग बात करते है प्यार 7 जन्म तक निभायेगें।

हम कहते है दोस्ती में हमारी वो मुकाम आयेंगे।।

7 जन्म क्या जन्म जन्मांतर तक हम दोस्त कह लायेंगें।

कुछ ऐसे है दिल में जज्बात, यही तुझ से रिश्ता है।।...3

 

इस रिश्ते का आधार तेरे और मेरे अहसास है।

न इसमें किसी और का है कोई भी हिस्सा।।

बस समझते रहे एक दूजे के हालत हर उम्र।

कुछ ऐसे है दिल में जज्बात, यही तुझ से रिश्ता है।।...4

 

भीड़ बहुत है तेरे चाहने वालों की तेरे साथ।

पर अपने अहसास को तू यु ही जगाये रखना।

भीड़ में मुझे भी थोड़ा सा अपना बनाये रखना।

कुछ ऐसे है दिल में जज्बात, यही तुझ से रिश्ता है।।...5

 

तू मेरे लिये क्या है वो तू नही समझ सकता है।

तू मेरी सोच मे और यादों में हर पल यु बसता है।।

कह लू कुछ भी बे झिझक तुझ से अपने दिल की बात।

कुछ ऐसे है दिल में जज्बात, यही तुझ से रिश्ता है।।...1

---------- अनुज गुप्ता

पता        ः- बरेली (उत्तर प्रदेश)

ई-मेल      ः- anujwithu@gmail.com

मो0 न0     ः- 8765009473