कथनी और करनी
भारत देश को हम महान बताते हैं।
बस कथनी और करनी में थोड़ा सा अंतर कर जाते हैं।।हम प्रगतिशील देश की श्रेणी में आते हैं।
पर प्रदूषण और आबादी पर रोक नहीं लगा पाते हैं।।....1
यहाँ धर्म की लड़ाई है फिर भी कहते हैं हम।हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई भाई भाई हैं।।
जय जवान जय किसान यहीं सभी चिल्लाते हैं।
पर अक्सर उनके आत्महत्या और शहीद होने के समाचार आते हैं।।....2
कहने को हम स्वतंत्र देश के नागरिक हैं।
पर टेक्नोलोजी पर पूरी तरह आश्रित हैं।।
अनेकता में एकता बचपन से सुनते आते हैं।
पर वोट देने जातिवाद के सहारे ही जाते हैं।।....3
बुजुर्ग का सम्मान हमारी परंपरा है।
पर हर वृद्धा आश्रम भी यहीं भरा हैं।।
मीडिया को देश की जन चेतना का आधार बताते हैं।
पर खुद ही इनके टीआरपी के जाल में फंस जाते हैं।।....4
ईमानदारी के जज्बे के साथ पूरी जिंदगी बिताते हैं।
पर जरूरत होने पर रिश्वत से भी काम चलाते हैं।।
भारत देश को हम महान बताते हैं।
बस कथनी और करनी में थोड़ा सा अंतर कर जाते हैं।।....5
---------- अनुज गुप्ता

