जिंदगी का बस इतना सा एक तराना है


खूबसूरत सी मिली है ये जिंदगी, इसे प्यार से बिताना है।

गम ने घेरा कभी तो क्या, फिर ख़ुशीयो की झड़ी लगाना है।।

चार दोस्त मिल जाए फिर जिंदगी का वहीं तराना है।

साथ हंसना, गाना, मुस्कराना और गम भूलाना है।।...१


मुश्किलों की तो जिद है तुझको हर पल हराने की।

तुझे भी जिद में आकर अपनी मंजिल को फिर पाना है।।

जीवन के उतार और चढ़ाव से अब ना डर इस तरह।

इन्हें पार कर के एक खूबसूरत जहान अब बसाना है।।...२


कहने को आज यु अकेला ही चल रहा है इस राह।

पर आने वाले कल में लिखा जाना तेरा ही फ़साना है।।

आज अकेला है तो क्या कल अपने पीछे काफ़िला बनाना है।

रुके बिना यु ही चल, अब ना थकने का करना बहाना है।...३


डगर होगी तेरी कठिन पर तुझे ना घबराना है।

रखकर खुद पे पूरा यक़ीन खुद को अब आजमाना है।।

जोश से खुद को भर हर मुश्किल को पार लगा।

बेहतर सोच के साथ कदम इस राह ले जाना है।...४


अब तक जिंदगी ने तुझे बहुत कुछ सिखाया है।

अपने परिवार से बहुत कुछ समझा और पाया है।।

दोस्तों से राय और गुरु से ज्ञान का खजाना आया है।

सब साथ है तेरे तो फिर तू क्यों वक्त से घबराया है।।...५


हर बात याद रखना है, हर पल को जीते हुए बिताना है।

जीवन की सफलता के साथ बीता कल ना भुलाना है।।

आसमान की ऊँचाई को भी छूने की सोच रखना है।

पर ज़मीन को अपनी ताउम्र ना दिल से मिटाना है।।...६


खूबसूरत सी मिली है ये जिंदगी, इसे प्यार से बिताना है।

गम से घिरे कभी तो क्या, फिर ख़ुशीयो की झड़ी लगाना है।।

चार दोस्त मिल जाए फिर जिंदगी का वहीं तराना है।

साथ हंसना, गाना, मुस्कराना और गम भूलाना है।।...१


जिंदगी का बस इतना सा एक तराना है।

जिंदगी का बस इतना सा एक तराना है।


---अनुज गुप्ता