दिल में जो आया वो लिख जाता हूं
शौक मेरा मजबूर नहीं, दिल में जो आया वो लिख जाता हूं।
अपनी नजरों का सच इस दुनिया को दिखलाता हूं।।
कलम की ताकत से लिख कर सबको मैं समझाता हूं।
गौर करो उन सब बातों को जो मैं तुमको बतलाता हूं।।...१
कोई ऐतराज जताता हैं और किसी की पसंद बन जाता हूं।
दोनों ही पहलु को फिर खुले दिल से अपनाता हूं।।
इन पहलु को देख समाज के रुख का अंदाज़ लगता हूं।
इस समाज का मेरी कलम के प्रति नजरिया भी अपनाता हूं।।...२
कुछ नया करने का जज्बा दिल में रखता हूं।
कुछ बेहतरीन करने की गुंजाइश बनाता हूं।।
कोशिश पर कोशिश हर पल हर दिन करता हूं।
सुधार हर अगले पल मैं खुद में कर जाता हूं।।...३
भावनाओं के बहुत से रंग दिल में बसे हैं।
कलम उठा कागज पर उन रंगों को फिर सजाता हूं।।
कुछ मेरी कल्पना हैं तो कुछ उसमे ख्याल मिलाता हूं।
पढ़ने वाले के दिल को छू जाए ऐसा रच जाता हूं।।...४
एक लेखक के गुणगान, उसकी महिमा सुनाता हूं।
हर इतिहास सजोने में उसका योगदान बताता हूं।।
नाम मेरा भी उसमे रोशन हो ऐसी उम्मीद लगाता हूं।
नव निर्मित सा लेखक हूं नव निर्माण बनाता हूं।।...५
ऐसी बहुत बातें हैं जिन पर दुनिया चुप कर जाती हैं।
छिपी हुई बातों को फिर चर्चा का विषय बनाता हूं।।
समाज की अनसुलझी बातों को युहीं सुलझाता हूं।
मैं एक लेखक को समाज के लिए आइना बताता हूं।...६
शौक मेरा मजबूर नहीं, दिल में जो आया वो लिख जाता हूं।
अपनी नजरों का सच इस दुनिया को दिखलाता हूं।।
कलम की ताकत से लिख कर सबको मैं समझाता हूं।
गौर करो उन सब बातों को जो मैं तुमको बतलाता हूं।।...१
--- अनुज गुप्ता

