बेटियाँ फिर बचायेगें
घर के आंगन में जैसे एक नयी किलकारी सुनाई आती है।
घर में लक्ष्मी के आने की खुशी हर चेहरे पे जब आ जाती है।।...1
माँ स्वरूप जब औरत अपने सपने पीछे छोड़ आगे बड़ जाती है।
बेटी के साथ वो फिर पूरे होगें किलकारी यह अहसास जगाती है।।...2
पिता स्वरूप बन पुरूष में एक जिम्मेदारी का भाव जगाती है।
उनकी दी परवरिश से दूसरे घर जा उनका मान बढ़ाती है।।...
दादी नानी किस्से कहानी जो अधूरे हैं जब उन्हें कोई सुने ही ना।
वो किलकारी की आवाज उनको पुर्ण होने का अहसास कराती है।।...4
भाई स्वरूप लड़के को रक्षा और बन्धन का फर्ज याद कराती है।
जब वो किलकारी बहन बन हर मुश्किल दौर में साथ निभाती है।।...5
पुरूष के साथ पत्नी बन कर हर बुरे वक्त को अच्छा बनाती है।
राह गलत हो हमराही की तो सही राह वो अपने संग ले जाती है।।...6
इतना सब को वो देती है फिर भी सब के लिये बोझ कहलाती है।
अजब सोच ये दुनिया की है आने से पहले ही वो कुच कर जाती है।।...7
इसी सोच से समाज चला तो एक दिन ऐसा वक्त भी आयेगा।
औरत का हर रिश्ता स्वप्न होगा, परिवार का किस्सा खत्म हो जायेगा।।...8
समय अभी है सुधर गये तो उज्जवल भविष्य और सुखद अहसास यु पायेगें।
बेटी और बेटे का भेद दिलों से मिटा, बेटीयों से फिर समाज को सजायेगें।।...9
बेटियाँ फिर बचायेगें। बेटियाँ फिर बचायेगें। बेटियाँ फिर बचायेगें।।

