बहुत कुछ बनने और करने की चाह में,
मैं हर बार थोड़ा - थोड़ा कहीं छूट गया...
अनवरत इस प्रक्रिया में, मैं कुछ नहीं बन पाया
बस खुद को थोड़ा - थोड़ा समेटते हुए
अपने आप को बचाये रखना भी एक उपलब्धि से ज़्यादा कुछ नहीं लगा - अनुज पारीक