ना हिंदू देखो मुझे ना तुम मुझे मुसलमान देखो ।

इंसान हो तुम भी,मुझे भी बस इंसान देखो ।।

जात,धर्म से कुछ ताल्लुक़ नहीं मेरा २।

तुम मुझे बस एक माँ की संतान देखो ।।

इंसान हो तुम भी,मुझे भी बस इंसान देखो ।।

ना हिंदू देखो मुझे  ना  मुझे मुसलमान देखो।

 

 

दिखेगा मेरा वो मंदिर भी ओर वो मस्जिद भी मेरा दिखेगा २

उसके आँचल में छुपा मेरा वो जहान देखो।।

मुझे बस तुम एक माँ की संतान देखो।।

ना हिंदू देखो मुझे  ना  मुझे मुसलमान देखो।

 

सिमट जाऊँ आँचल में उसके छोर के दुनिया सारी२

पैरों में उसकी वो जमी मेरी,हाँथों में आमान देखो।।

मुझे बस तुम एक माँ की संतान देखो।।

ना हिंदू देखो मुझे  ना  मुझे मुसलमान देखो।

 

रूबरू उसके हर कामयाबी छोटी, बोहट छोटी लगती है अब मुझे2

सजदे में इसके हर सख्स वो बनता महान देखो।।

मुझे बस तुम एक माँ की संतान देखो।।

ना हिंदू देखो मुझे  ना  मुझे मुसलमान देखो।

 

 

अनुज मिश्रा