तेरा इंतज़ार भी जैसे मौसम है गुज़रा तो पलट के फिर आएगा। एक तू कि जैसे वक़्त है गुज़रा तो ना पलट के फिर आएगा।। जाने कैसा रास्ता है , जाने कैसी मंज़िल है । ख़ामोशी इसकी साथी है, तन्हाई इसकी मंज़िल है। दिल जो फिसला इन रास्तों पे ख़ुद मर के भी ना मिल पाएगा ।। तेरा इंतज़ार भी जैसे बारिश है दिल जिसमें भीगा तो महक जाएगा। एक तू की जैसे रेत है जितना भी रोको फिसल जाएगा।।।