कुछ बेसब्री कुछ इंतज़ार
इधर भी है उधर भी है
कुछ रंजिश कुछ नफ़रते
इधर भी है उधर भी है
कुछ लड़ाई कुछ बड़ाई
इधर भी है उधर भी है
कुछ बंदिश थोड़ी हिम्मत
इधर भी है उधर भी है
कुछ अरमान थोड़ा आसमान
इधर भी है उधर भी है
कुछ आवारा थोड़े दीवाने
इधर भी है उधर भी है
कुछ ख़ामोशी थोड़ा प्यार
इधर भी है उधर भी है