युद्ध क्या है…?
माँ के कंधों पर
बच्चे का जड़ हो जाना
जिसने चेतन होने का आशीर्वाद दिया था
आज उसके ही हाथों से जल जाना…
युद्ध क्या है…?
साथी की चिट्ठी का
फिर कभी न लौटना
युद्ध क्या है…?
मानवता के चिन्हों का विलुप्त हो जाना
बीज का बम में बदल जाना
लेकिन देखो
आज ताज सजा है
यह खून किसका है?
किसके अहं का है?
किस सभ्यता का है?
यह परिणाम है
श्रेष्ठता दिखाने में दानव हो जाना…।
अनुज खर्ब


