तुम हवा बनकर मुझे उड़ा लेना's image
704K

तुम हवा बनकर मुझे उड़ा लेना


मैं रेत बनकर चट्टान से अलग हो जाऊँगा

तुम हवा बनकर मुझे उड़ा लेना

फिर दूर किसी वीरान में

टीला मुझे बना देना...


फिर सफ़ेद रुई-सी

उन स्याह घटाओं को

मेरी भुरभुरी रेत पर निचोड़

तुम उजले रूप में आ जाना...


तब मैं पाकर

उस नमी के शीतल स्पर्श को

महसूस करूँगा

तुम्हारे होने के हर उस क्षण को

जब तुमने मेरे मन के अधूरेपन को

अपने पूर्ण के साथ स्वीकारा था...

Read More! Earn More! Learn More!