उस नीले आसमान के तले
जब मैं और तुम
उस अथाह समंदर के सामने
बैठे लहरों को सुन रहे थे
तब पानी की वो ठंडी बातें
सूरज के ताप को कम कर रही थी..
तब तुमने रेत की दलदल में
जाकर मेरे हाथ को
जिस अपनेपन से थामा था
वह पकड़ अनंत की थी..
उस दिन तुमने
मेरे दिल के प्रवेश द्वार पर
प्रहरी को मात दी थी..
तब से आज तक
मैं अनेकों बार
तुमसे अपने दिल को हारा हूँ...।
_________
अनुज खर्ब

