जीवन में हर एक नया सपना 

पुराने सपने को दबाकर आगे बढ़ता है 

और कुछ समय बाद 

सपनों की ऐसी मोटी परत बन जाती हैं, 

जिसे जोत पाना सम्भव नहीं होता..


इस परती भूमि पर 

जो समय की मार से

खाली पड़ी है

झाड़ और झंखाड़ ही शेष रहते है...


उस पर खड़ा कीकर का पेड़, 

जिसकी ईमली अब सूख चुकी है 

और कांटों का गुच्छा लिए 

वह ठूंठ खड़ा है हमेशा की तरह...


लेकिन वह जानता है 

कि इस बार उसका भी अंत निश्चित है...।


_________

अनुज खर्ब


नोट:- मानवता की परती भूमि पर केवल कांटों भरा ठूंठ बचा है जो यह जानता है कि इस बार उसका अंत निश्चित है।