घड़ी की तीन सुईयां
उसमे भी मुझे प्रिय है
टिक-टिक करती सेकण्ड वाली सुई
जो वृत्ताकार पथ पर
अपने पदचिन्हों का स्मरण रख
बदल देती है हर क्षण अपनी चाल।
तो क्या?
हृदय भी तो बदल देता है
स्मृतियों में होने के बावजूद
धड़क जाता है किसी ओर।
लेकिन ज़िंदा हूँ मैं अभी
उन अवशेषों में
जो समय के बोझ तले दब गए हैं
उस क्षण विशेष के लिए
जो होना अभी बाकी है
जैसे मुझमे ही कहीं ज़िंदा हूँ मैं
उसके लिए...।
___________
अनुज खर्ब

