इस शहर से दूर 

हँसी को देखा है 

मिट्टी का घर बनाते हुये।


जिस संतरे की टॉफी को तुम छूते तक नहीं

उसको खाने से पहले निहारते हुये

जैसे न जाने कितनी बार उससे

मन को आराम मिला है।


इतना अभाव

फिर भी 

इतना आनंद

जो मुझे आज तक नही मिला।


कहाँ से लाते हैं

कैसे हँस लेते हैं

इस शहर से दूर 

हँसी को देखा है 

उनके पास...।

____________

अनुज खर्ब